चौमू के खेजरोली में हुआ रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

17 मई को खेजरोली में आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

वंदे मातरम सेवा समिति खेजरोली का रहेगा योगदान
 
गोविंदगढ़  थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज की अपील पर होगा रक्तदान शिविर

कोरोना महामारी के चलते ब्लड बैंकों में  में रक्‍त की कमी के चलते हो गयी है | इसी को ध्यान में रखते हुए गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविन्द भारद्वाज की सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम से प्रेरित होकर ग्राम खेजरोली में 17 मई  को  रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा l

आज रक्‍तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन खेजरोली पुलिस चौकी प्रभारी नेमीचंद शर्मा,सरपंच मदन यादव, हरफूल बाजिया सुरेश योगी, भवानीशंकर छिपा ,सुभाष पूनिया, अजीत सिंह ,घनश्याम मीणा, नानकराम बराला, उमेश ,कालूराम खटीक आदि द्वारा किया गया |

Post a Comment

أحدث أقدم